भाजपा चुनाव के समय ही याद करती हैं राम-गहलोत

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

अलवर 28 नवंबर (वार्ता) राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोग चुनावों के समय ही राम को याद करते है जबकि इनकी राम में कोई आस्था नहीं है।
श्री गहलोत आज अलवर जिले के बानसूर में कांग्रेस उम्मीदवार शकुंतला रावत के समर्थन में चुनाव सभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से कहा कि भाजपा वाले हार के डर से बोखलाए हुए है। इनका हिन्दू से कोई लेना देना नहीं हैं। उनकी राम में कोई आस्था नहीं है। चुनाव आते ही राम याद जाते है। जनता सब कुछ समझ गई है।
उन्होंने कहा कि अब हार का डर इतना सता रहा है चुनाव जीतने के लिए हनुमानजी की भी जाति बताने लगे हैं। रामगढ़ में भाजपा विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार साफिया खान को नागिन बताने के सवाल पर उन्होंने कहा कि आहूजा की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। वह कुछ भी कह सकते है। वह खुद लंकेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *