(इंदौर) कर्ज से परेशान किसान द्वारा आत्महत्या (०३पीआर०७एएन)

इंदौर मध्य प्रदेश

इंदौर, ३ दिसंबर (ईएमएस)। किशनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी।
जीजा सरवन के मुताबिक जितेंद्र पिता वासुदेव ने तीन दिन पहले जहर खा लिया था। वह पिछले कुछ महीनों से तनाव में चल रहा था। घटना दिनांक को वह सुबह से घर से निकला था, लेकिन देर तक नहीं पहुंचा। परेशान होकर परिजन उसे तलाशने निकले तो वह सड़क किनारे अचेत मिला। उसे पहले निजी फिर एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां दो दिन चले इलाज के बाद कल शाम उसने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। उस पर काफी कर्ज हो गया था। इसे चुकाने के चक्कर में उसने जमीन तक बेच दी थी लेकिन कर्ज नहीं पटा पाया।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *