भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 5-0 से पीटा

FEATURED

भुवनेश्वर, 28 नवम्बर (वार्ता) 43 साल के लम्बे अंतराल के बाद खिताब जीतने के मजबूत लक्ष्य के साथ उतरे भारत ने विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए बुधवार को कलिंगा स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप सी मुकाबले में 5-0 से पीट दिया।
विश्व रैंकिंग में पांचवें नंबर की टीम भारत ने 15 वीं रैंकिंग के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरे मैच में दबदबा बनाये रखते हुए बेहतरीन जीत अपने नाम की। भारत की जीत में मनदीप सिंह ने 10वें, आकाशदीप सिंह ने 12वें, सिमरनजीत सिंह ने 43वें और 46वें तथा ललित उपाध्याय ने 45वें मिनट में गोल किये।
सिमरनजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *