प्रियंका चोपड़ा निक जोनस बंधे विवाह बंधन में

FEATURED

जोधपुर (ईएमएस)। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ विवाह बंधन में बंध गयीं। यहां एक समारोह में कपल ने एक-दूसरे को स्विट्जरलैंड के फेमस ज्वैलर चोपर्ड के डिजाइनर वेडिंग बैंड्स पहनाए और बाइबिल को साक्षी मानकर साथ निभाने की कसमें लीं।
शादी के रीति-रिवाज निक के पिता पॉल केविन जोनस ने पूरे करवाए। पॉल अमेरिका में पादरी रह चुके हैं। प्रियंका की ब्राइडमेट्स उनकी बहनें रहीं, जो पिंक आउटफिट में नजर आईं। प्रियंका के भाई सिद्धार्थ भी शामिल हुए। प्रियंका-निक हिंदू रीति-रिवाज से 2 दिसम्बर को शादी करेंगे। प्रियंका अबू जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए हुए आउटफिट पहनेंगी।
शादी के बाद दो रिसेप्शन होंगे। एक रिसेप्शन 4 दिसंबर को दिल्ली, दूसरा मुंबई में बॉलीवुड फ्रेंड्स के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *