म.प्र. ताइक्वांडो दल में इन्दौर के पॉंच खिलाड़ी –

FEATURED इंदौर ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

इन्दौर (ईएमएस)। शिमोगा (कर्नाटक) में 5 से 8 दिसंबर तक आयोजित होने वाली 38वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो स्पर्धा में भाग लेने म.प्र. ताइक्वांडो दल इंदौर से रवाना हुआ। म.प्र. दल में स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, खंडवा एवं भोपाल सेंटर के अलावा, ग्वालियर के साथ ही इंदौर के बालक वर्ग में सौरभ पाटीदार, दर्शन सिंह एवं बालिका वर्ग में पूर्वी आर्या, यशस्वी यादव, सौम्या नायर शामिल है। दल के कोच नरेश भावसार एवं चलन सोमेश है। दल को शुभकामनाओं के साथ म.प्र. ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष रूचि विजयवर्गीय, सचिव वीरेंद्र पंवार, सहसचिव मिथिलेश कैमरे ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *