कूच बिहार ट्रॉफी : अली (65) का अर्द्धशतक, देव (90) शतक चूके –

FEATURED इंदौर मध्य प्रदेश

:: पंजाब के खिलाफ पहले दिन मध्य प्रदेश 4/266 ::
इन्दौर/सागर (ईएमएस)। पंजाब के खिलाफ कूच बिहार ट्रॉफी (अंडर-19) के चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन मध्य प्रदेश ने देव बरनाले (90) व इरफान अली (65) के अर्द्धशतकों की बदौलत 4 विकेट खोकर 266 रनों (90 ओवर) का स्कोर किया। स्टम्स के वक्त राहुल चन्द्रोल 40 और ऋषभ चौहान 15 रन बनाकर खेल रहे थे। सागर के एमपीसीए मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया, लेकिन मध्य प्रदेश के बल्लेबाजों ने पंजाब के गेंदबाजों को अच्छे से खेला और उन्हें विकेट के लिए तरसा दिया। देव बरनाले अपना शतक मात्र 10 रनों से चूक गये, उन्होंने 90 रनों की पारी खेली, जबकि युवराज राव ने 42, इरफान अली ने 65 रनों की उम्दा अर्द्धशतकीय पारी खेली। पंजाब की ओर से केतन व अमित शुक्ला ने 1-1 विकेट लिए।
प्रकाश/03 दिसम्बर 2018

संलग्न चित्र – देव बरनाले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *