ममता ने नौसेना दिवस के अवसर पर वीर जवानों को दी सलामी

FEATURED ताज़ा खबर मध्य प्रदेश

कोलकाता 04 दिसंबर (वार्ता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नौसेना दिवस के अवसर पर समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले सभी वीर नौसैनिकों को सलामी दी।
सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर पोस्ट किया “नौसेना दिवस के अवसर पर समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले सभी बहादुर जवानों को मेरा सलाम, जय हिन्द।”
देश में नौ सेना दिवस प्रत्येक वर्ष चार दिसंबर को नौसेना की उपलब्धियों और समुद्री जवानों की साहसिक भूमिका का जश्न मनाया जाता है। नौसेना भारतीय सशस्त्र बलों की समुद्री शाखा है और तीनों सेनाओं की कमान राष्ट्रपति के हाथ में होती हैं।
सत्रहवीं शताब्दी के मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजा भोंसले को ‘भारतीय नौसेना का जनक’ माना जाता है।
भारतीय नौसेना देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षित करने और साथ ही साथ बंदरगाह यात्राओं, संयुक्त अभ्यास, मानवीय मिशन, आपदा राहत और अन्य माध्यमों से देश के अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी स्थिति में सुधारने के लिए नौसेना तेजी से नवीनीकरण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *