हमारी पार्टी नहीं लड़ेगी नगर निगम चुनाव -दुष्यंत चौटाला

FEATURED ताज़ा खबर

हिसार, 04 दिसंबर (वार्ता) इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में दोफाड़ के बाद नयी पार्टी बनाने की घोषणा कर चुके हिसार से सांसद दुष्यंत चाटौला ने आज स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी इसी महीने होने जा रहे नगर निगम चुनावों में हिस्सा नहीं लेगी।
उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कहा कि अभी उनकी नई पार्टी गठित किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अभी पार्टी के नाम का चुनाव आयोग में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है और न ही पार्टी का सिंबल मिला है। इसके अलावा वह और पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता नौ दिसंबर को जींद में होने वाले समस्त हरियाणा सम्मेलन की तैयारियों में व्यस्त हैं, ऐसे में उनकी नगर निगम चुनाव लड़ने की कोई तैयारी नहीं है।
दुष्यंत ने सम्मेलन को लेकर अर्बन इस्टेट स्थित अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जिसमें कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई।
उन्होंने दावा किया, “हम जनता को ऐसा राजनीतिक मंच प्रदान करने जा रहे हैं जो सही अर्थों में स्वच्छ राजनीति की अगुवाई करेगा।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *