यह भारत देश हमारा है

Uncategorized
यहाँ पंद्रह सोै साल पुरानी उस रानी की इज्ज़त हमें प्यारी,
और उन पाँच साल की मासूमो की जान गवारा है,
मुबारक हो!
यह भारत देश हमारा है।।
ना जाने कितने वीर भगत फाँसी पर झूल कर लाए यहाँ आज़ादी है,
लेकिन आज फ़रेबी और दुष्कर्मियों के हाथों मे देश हमारा है,
मुबारक हो!
यह भारत देश हमारा है।।
यहाँ जिस देवी को पूजा आज उन्हीं पर अत्याचार दिखाया है,
इस कदर इन ज़ालिमों ने हैवानियत से इंसानियत को हराया है,
मुबारक हो!
यह भारत देश हमारा है।।
अपने इस देश की ख़ातिर रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी जान को गवाया है,
बचा लो इस देश की इज्ज़त यारो क्योंकि यह भारत देश हमारा है,
यह भारत देश हमारा है।।
यह भारत देश हमारा है।।
Name:- Manu Agrawal
Mob. no.:-9575909984
City:- Indore (M.P)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *