उज्जैन जिले में कांग्रेस ने भाजपा से छीनी चार सीटें

Uncategorized

उज्जैन 13 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मालवांचल की उज्जैन जिले की सात सीटों में से ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस ने चार सीटों भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से छीन ली। वहीं भाजपा ने इस क्षेत्र से तीन विधानसभा सीटों पर विजय हासिल की
है।
निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्वक तरीके सम्पन्न हुए चुनाव में जिले की चार विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों ने तथा दो शहरी एवं एक ग्रामीण क्षेत्र की सीटों पर भाजपा ने कब्जा बकरार रखा। जिले की नागदा-खाचरौद विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी दिलीप गुर्जर को 82 हजार 426 और दूसरे स्थान पर भाजपा के दिलीप सिंह शेखावत 76 हजार 530 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार गुर्जर 5 हजार 896 मतों से विजयी घोषित किये गये।
जिले की महिदपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी बहादुरसिंह चौहान एक फिर से विजयी घोषित किये गये, जिन्हें 70 हजार 241 और दूसरे स्थान पर कांग्रेस से बागी हुए और निर्दलीय के रुप में चुनाव मैदान में उतरे दिनेश जैन 55 हजार 52 मत प्राप्त हुए। निर्दलीय प्रत्याशी श्री जैन को मात देकर श्री चौहान ने 15 हजार 189 मतों से विजयी प्राप्त की। इस विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सरदारसिंह चौहान तीसरे स्थान रहे।
जिले की तराना विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार विजयी हुए। जिन्हें 67 हजार 778 मत प्राप्त हुए, जबकि निकटस्थ प्रतिद्वंदी भाजपा के अनिल फिरोजिया को 65 हजार 569 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी परमार 2 हजार 209 मतों से भाजपा के फिरोलिया को हराया। कांग्रेस ने भाजपा से यह सीट छिनी। इस प्रकार घट्टिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक रहे रामलाल मालवीय को 79 हजार 639 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर कांग्रेस छोड कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद प्रेम चंद गुड्डू के पुत्र अजीत को 75 हजार 011 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के मालवीय 4 हजार 628 मतों से विजयी हुए। यह सीट भी भाजपा से छिनी है।
जिले की शहरी क्षेत्र की उज्जैन उत्तर विधानसभा सीट पर सातवीं बार चुनाव मैदान में उतरे भाजपा के प्रत्याशी पारस जैन को विजयी हुए। शिवराज मंत्रिमंडल में मंत्री रहे पारस जैन को 77 हजार 271 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक महन्त राजेन्द्र भारती को 51 हजार 547 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहें। श्री जैन ने भारती को 25 हजार 724 मतों से परास्त किया। कांग्रेस से बागी व पार्षद माया राजेश त्रिवेदी ने 13 हजार 72 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहीं।
इस प्रकार उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ. मोहन यादव एक बार फिर से विजयी हासिल करते हुए 77 हजार 127 मत प्राप्त हुए। डाॅ यादव दूसरी विधायक बने। दूसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के राजेन्द्र वशिष्ठ 58 हजार 495 मत प्राप्त हुए। डाॅ यादव को 18 हजार 632 मतों से विजयी घोषित किया गया और कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे जयसिंह दरबार तीसरे स्थान पर रहे। दरबार को 29 हजार 348 मत प्राप्त हुए।
जिले की बड़नगर विधानसभा सीट पर कांग्रेस के मुरली मोरवाल विजयी रहे, जिन्हें 76 हजार 802 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर भाजपा के संजय शर्मा रहे, जिन्हें 71 हजार 441 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस के पूर्व विधायक मोरवाल 5 हजार 381 मतों से विजयी रहे।
सं बघेल
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *