अनुष्का-विराट की शादी सबसे लोकप्रिय

Uncategorized

विरूश्का के बाद एक साल के अंदर ही दीपवीर की भी शादी हुई। ऐसे में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी सबसे लोकप्रिय थी, या दीपिका पदुकोण और रणवीर सिंह की शादी ज्यादा लोकप्रिय, इसके बारे में इन दिनों बॉलीवूड की गलियारों में बात छिडी हुई है। लेकिन स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के आंकडों के अनुसार, यह बात साबित हुई हैं की, अनुष्का-विराट की ही शादी सबसे ज्यादा लोकप्रिय और वायरल शादी रही हैं।

अनुष्का-विराट पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गये थें। 08 से 14 दिसंबर 2017 के आंकड़ों के मुताबिक उस दौरान ट्विटर, अख़बार, वायरल न्यूज़ और डिजिटल न्यूज रैंकिंग में उन्होंने लोकप्रियता में सबसे अधिक याने की 100 अंक बनाए। और वह नंबर वन स्थान पर रहें। जबकि फेसबुक पर 61 अंकों के साथ यह जोडी चौथे स्थान पर रही।

हाल ही में 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर के शादी के सप्ताह में ट्विटर, वायरल न्यूज़ और डिजिटल न्यूज पर 100 अंक के साथ यह जोडी पहले स्थान पर रही। तो फेसबुक रेंकिंग में 88 अंकों के साथ यह जोडी दूसरे स्थान पर और न्यूजपेपर रेंकिंग में 45 अंकों के साथ तिसरे स्थान पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *