सेवलॉन ने  एंटीसेप्टिक लिक्विड पैक पर ब्रेल लिपि में निर्देश शुरू किए

स्वास्थ्य

आईटीसी का प्रमुख हेल्थ और हाइजीन ब्रांड सेवलॉन ने हाल ही में अपने सेवलॉन एंटीसेप्टिक लिक्विड पैकेट पर ब्रेल लिपि में निर्देश अंकित करने की शुरुआत की है। समाज में समानता और समग्रता के लिए प्रतिबद्धता के तहत आईटीसी ने अपने पैकेट पर पहली बार न सिर्फ सुविधाजनक ब्रेल लिपि अंकित किया है बल्कि दृष्टिबाधितों को उत्पाद की आसान पहचान तथा पहुंच में मदद के लिए भी सरल तरीके से इसे डिजाइन भी किया है। इसकी उत्पत्ति जीवन में हर किसी के जख्मी होने की अवधारणा से हुई है। दृष्टिबाधित व्यक्ति भी इस लिहाज से अपवाद नहीं होते। लेकिन एंटीसेप्टिक लिक्विड का चयन उनके लिए उतना आसान नहीं होता है और अपने जख्मों का इलाज करने के लिए उन्हें किसी समर्थ व्यक्ति का इंतजार करना पड़ता है। इसी बाधा को दूर करने के लिए नए सेवलॉन की फिल्म तैयार की गई है और इसी आधार पर यह पहल शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *