रेलवे फाटक पर ट्रैक्टर से टकरायी ट्रेन, रेल यातायात बाधित

FEATURED ताज़ा खबर

शिवपुरी, 05 दिसंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में एक ट्रेन ट्रैक्टर से टकरा गयी जिसके चलते रेल की पटरी क्षतिग्रस्त हो गया और कुछ देर के लिए रेल यातायात बाधित हो गया। हालांकि बाद में पटरी दुरूस्त कर रेल यातायात संचालित किया गया।
रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार करसेना फाटक पर रेल की पटरी पार करते समय कल शाम एक ट्रैक्टर चालक रेल गाड़ी आती देखकर घबरा गया और ट्रैक्टर छोड़कर कूदकर भाग निकला तथा ट्रैक्टर ट्रेन की चपेट में आ गया। इसके ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए तथा इस हादसे में लगभग 200 मीटर रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद शिवपुरी गुना रेल मार्ग पर गाड़ियों का आना-जाना कुछ देर के लिए प्रभावित रहा।
बताया गया है कि सोनू जाटव नामक व्यक्ति अपना ट्रैक्टर लेकर करसेना फाटक गेट नंबर 81 से जा रहा था। रेल की पटरी पार करते समय उसे बीना गुना दमोह पैसेंजर गाड़ी आती दिखी, जिसे देखकर वह घबरा गया एवं मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर कूदकर भाग गया। रेलगाड़ी की चपेट में आकर ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। इसके चलते रेल की पटरी लगभग 200 मीटर तक क्षतिग्रस्त हो गयी।
सं बघेल
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *