नागालैंड में विकास, शांति और नागा समूहों के बीच एकता कायम करना चाहते हैं रियो

मध्य प्रदेश

नीरेंद्र देव से…
कोहिमा, 07 दिसंबर (वार्ता) नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने इस वर्ष की शुरुआत में हुए चुनाव में वापसी के बाद नागा समूहों में एकता एवं शांति स्थापना, सड़क, जल और बिजली परियोजनाओं में सुधार सहित विभिन्न विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया है।
श्री रियो ने यूनीवार्ता से साक्षात्कार में कहा, “लोग हताश हो गये हैं। पिछले 21 साल से वार्ता जारी है। कोई नहीं कह सकता की हम उम्मीद छोड़ रहे हैं, इसका सवाल ही नहीं उठता लेकिन शांति हमारी पहली आवश्यक शर्त है।” श्री रियो 2003 से 2014 तक लगभग 11 साल मुख्यमंत्री रहे और कुछ समय के अंतराल के बाद इस वर्ष फिर मुख्यमंत्री बने।
उन्होंने कहा कि नागा उग्रवादी समूहों की मौजूदगी समस्याओं को और जटिल बना रही है। वह जबरदस्ती धन की वसूली करते हैं और इसे कथित तौर पर कर का नाम देते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबित नागा राजनीतिक समस्या को हल करने के लिए केंद्र सरकार ने दृढ़ रुख अपनाया है। उन्होंने कहा,“भारत सकार विभिन्न नागा समूहों का सही मायने में एकीकरण चाहती है। वे कहते हैं कि ‘एक नागा, एक समस्या और एक समाधान होगा। नागा भी एकजुटता के पक्ष में हैं।”
उन्होंने कहा,“नागा समूह खुद भी एक साथ आ रहे हैं… हाल ही में छह समूह एक साथ आए हैं।”
श्री रियो ने कहा,“ मैं इसका समाधान करना चाहता हूं, नागा शांति और विकास चाहते है। वे अच्छा जीवन चाहते हैं। हमारे युवा साक्षर है, वे वैश्विक नागरिक बनना चाहते हैं और सभी तरह के अवसर चाहते हैं। हमें अापस में लड़ाई-झगड़ा कर अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।”
रमेश, यामिनी
जारी वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *