सम्मान के दौरान भावुक हुए रिटायर कर्मी, याद किया सेवाकाल

मध्य प्रदेश

भिलाई (ईएमएस)। बीएसपी एम्पलाइज को-आपरेटिव एंड वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-4 की बैठक में माह नवंबर में रिटायर हुए कर्मियों को विदाई दी गई। सोसाइटी के ये सभी सदस्य 1985 से 1996 के मध्य बीएसपी की सेवा से संबद्ध हुए थे। इस दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष अध्यक्ष अशोक परगनिहा व पदाधिकारियों ने इन सभी का सम्मान कर देयकों का चेक प्रदान किया।
आयोजन में सम्मान के दौरान रिटायर कर्मियों ने भिलाई स्टील प्लांट के प्रति अपनी भावनाएं बताई। इस दौरान कई सदस्य भावुक भी हो गए। सोसाइटी के सदस्यों ने भी इन रिटायर साथियों के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए। नवंबर माह में रिटायर हुए सदस्यों में रॉ मटैरियल डिवीजन से आई. गजपति राव, स्टील मेल्टिंग शॉप-1 से बिसेलाल चेलक, कैपिटल हैवी मेंटनेंस-1 व 2 से राम रतन, इलेक्ट्रिकल टेस्टिंग लेबोरेटरी से बलराम सिंह, स्टील मेल्टिंग शॉप-2 से रम्यातन, कंस्ट्रक्शन से दत्ता भोंडेकर और मार्स-3 से गोविंद बोस शामिल हैं। अध्यक्ष श्री परगनिहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रिटायर साथियों का मार्गदर्शन हमेशा मिलता रहेगा। आयोजन में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कुमारी नितिशा साहू,संचालक मंडल से विक्रम वर्मा,पूरनलाल देवांगन,जानकी राव, विपिन बंछोर,आसमा परवीन,पुरुषोत्तम सिंह कंवर, अशोक कुमार राठौर, पीयूष कर और पी भट्टाचार्य आदि उपस्थित थे।
ईएमएस/मोहने/ 19 दिसंबर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *