(इन्दौर) सारा ने जीती 50 हजार रुपए टेनिस स्पर्धा

FEATURED इंदौर ताज़ा खबर

इन्दौर (ईएमएस)। फ्यूचर टेनिस एकेडमी की खिलाड़ी व एमरल्ड हाईट्स स्कूल की छात्रा सारा यादव ने ग्वालियर में खेली गई 50 हजार रुपए इनामी टेनिस स्पर्धा के महिला वर्ग का खिताब अपने नाम किया। चंबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस स्पर्धा के फाइनल में सारा ने राजस्थान की आयुषी तंवर को 7-5, 6-4 से मात दी। फ्यूचर टेनिस एकेडमी के डायरेक्टर आई.के. महाजन ने बताया कि सारा ने सेमीफाइनल में महाराष्ट्र की रिया उबेवेजा को 6-3, 6-2 से हराया। क्वार्टर फाइनल में म.प्र. की की ही राशि मालवीय को तथा प्री-क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र की साक्षी चुग को 6-0, 6-0 से हराया था। इस सफलता पर स्कूल के प्राचार्या सिद्धार्थ सिंह, डायरेक्टर मुक्तेश सिंह, खेल अधिकारी अकरम खान ने बधाई दी।
उमेश/पीएम/07 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *