इंदौर) विजय जुलूस में गुंडे दिखे तो गिरफ्तार कर जेल भेजेंगे

इंदौर

इंदौर, ९ दिसंबर (ईएमएस)। मंगलवार ११ दिसंबर को चुनाव नतीजे आने वाले हैं। अक्सर नतीजों के बाद विजय जुलूस में गुंडे भी पहुंच जाते हैं। पुलिस ने तय किया है कि विजयी उम्मीदवारों के जुलूस में गुंडे नजर आएंगे तो उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
अफसरों ने तय किया है कि विजयी उम्मीदवार का जुलूस शांति से निकले, इस दौरान झगड़ा न हो इसलिए सभी उम्मीदवारों के जुलूस में पुलिस बल लगाया जाएगा। पुलिस ने उन गुंडों की सूची भी बना ली है जो भाजपा और कांग्रेस नेताओं से जुड़े हैं और चुनाव जीतने पर वो जुलूस में नजर आ सकते हैं।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *