इन्दौर | एक दर्दनाक हादसे में निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद ठेकेदार और अन्य लोग उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक का नाम रवि पिता सूरज पंवार, उम्र तीस साल निवासी आनंद विहार है । रवि चौकीदारी के साथ मिस्त्री का काम भी करता था। कल शाम भी वह निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहा था इस दौरान उसे करंट लगा। ठेकेदार राहुल और अन्य लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा हादसे में लापरवाही के एंगल से भी जांच कार्रवाई शुरू कर दी है।

