नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 3.43 प्रतिशत घटी

FEATURED

नवंबर में यात्री वाहनों की बिक्री 3.43 प्रतिशत घटी
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (वार्ता) नवंबर में देश में यात्री वाहनों की बिक्री 3.43 प्रतिशत घटकर 266000 इकाई रह गयी।

सियाम के आज जारी आँकड़ों के अनुसार नवंबर में कारों की बिक्री 0.91 फीसदी गिरकर 179783 इकाई और उपयोगी वाहनों की 10.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69884 इकाई रही।

दुपहिया वाहनों की बिक्री 7.15 प्रतिशत बढ़कर 1645719 ईकाई पर पहुँच गई। तिपहिया वाहनों में 11.19 प्रतिशत की गिरावट और वाणिज्यिक वाहनों में 5.71 प्रतिशत की तेजी देखी गई।

सभी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री 5.03 फीसदी बढ़कर 2038015 ईकाई रही।

अजीत.संजय

वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *