मतदान केन्द्र 163 पर बारह बजे तक करीब 25 प्रतिशत मतदान

मध्य प्रदेश

जयपुर 10 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की करणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 163 पर पुनर्मतदान के दौरान आज दोपहर बारह बजे तक करीब पच्चीस प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुनर्मतदान सुबह आठ बजे शुरु हुआ और मतदाताओं में मतदान के प्रति बड़ा उत्साह देखा गया लेकिन मौसम के पलटा खाने से हुई बूंदाबांदी के कारण कुछ देर मतदान धीमा रहा।
बूंदाबांदी के बाद हवा चलने से ठंडक के बीच मतदाताओं की केन्द्र पर वोट डालने के लिए लम्बी कतार लगी हुई हैं और मतदाताओं में मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस मतदान केन्द्र पर कुल 390 मतदाता हैं और वे शाम पांच बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
जोरा
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *