ऑटो रिक्शा के पलटने से चालक की मौत

Uncategorized

मुजफ्फरपुर 10 दिसंबर (वार्ता) बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ के निकट आज ऑटो रिक्शा के पलटने से चालक की मौत हो गयी तथा तीन महिलायें घायल हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे ब्लॉक मोड़ के निकट ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा चालक की मौत हो गयी जबकि तीन महिलायें घायल हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घायलो को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये उन्हें श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की तत्काल पहचान नही की जा सकी है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
सं प्रेम
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *