अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर गुप्ता को किया सम्मानित 

इंदौर

इंदौर । दिनांक 10/12/2018 को विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की मध्यप्रदेश ईकाई द्वारा पत्रकार-आरटीआई कार्यकर्ता राजेन्द्र के.गुप्ता को उनके द्वारा देशहित में किए गए कार्यों के लिए मानवता रत्न अलंकार से सम्मानित किया गया । गुप्ता सहित गुजरात ,उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों की 12  विभूतियों को सम्मानित किया । मानवता रत्न अलंकार से सम्मानित करते हुए मनोज थानवार ने कहा हम श्री गुप्ता को मंच से सेल्यूट करते है ,श्री गुप्ता ने इंदौर से आरटीआई, सुझावों और शिकायतों  के माध्यम से जो अलख जगाया है वो पूरे देश में गूँज रहा है । गुप्ता को सेना के लिए आर्मी वेलफ़ेयर फण्ड बेटल केजुअल्टिज नाम से बैंक अकाउंट खुलवाने ,न्यायपालिका ,शिक्षा , चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टतम कार्य करने और भ्रष्टाचार मिटाने के लिए किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *