उजाला क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने बैंकिंग फ्रंटियर्स अवार्ड 2018 में जीते दो अहम पुरस्कार

FEATURED

नई दिल्ली/जयपुर,: घर-घर में वित्तीय उजाला पहुंचाने के अपने विजन के अनुरूप कार्य करते हुए उजाला क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी ने कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं और अपने इन्हीं सराहनीय प्रयासों की बदौलत उजाला ने अभी हाल ही में आयोजित बैंकिंग फ्रंटियर्स अवार्ड 2018 में दो अहम पुरस्कार जीते हैं। गौरतलब है कि इस प्रतिष्ठित अवार्ड समारोह में योगेंद्र पाल, कंट्री हेड, उजाला क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड को ट्रेनिंग टू दि सोशल सेक्टर एबाउट कोऑपरेटिव्स एवं विजय पाल, वर्टिकल हेड ऑफ ज्वाइंट लाइबिलिटी ग्रुप ऑफ उजाला को इनोवेशन इन प्रोडक्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर योगेंद्र पाल, कंट्री हेड, उजाला क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने कहा, “इस सम्मान से हमारा मनोबल और भी ऊंचा हुआ है और इससे हमें आगे और भी तत्परता से कार्य करने की प्रेरणा मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *