पिता बनने को तैयार हैं सेहबान

Uncategorized

 ज़ी टीवी के शो ‘तुझसे है राब्ता‘ के कलाकार भी शो में आए नए शिशु को लेकर बेहद उत्साहित हैं। दिन-ब-दिन इस बच्चे से सभी का रिश्ता गहरा होता जा रहा है। इस शो में पीहू (बेबी अज़ान शेख) के नाम से मशहूर यह बच्चा मल्हार राणे का बेटा है और अब इसके आने से कहानी में बहुत सारे रोमांचक मोड़ आएंगे। जहां पर्दे पर सेहबान और बेबी अज़ान की केमिस्ट्री बेहद शानदार नजर आती है, वहीं सेहबान ने बताया कि उन्हें इस बच्चे से बहुत लगाव है। यह पहली बार है जब टेलीविजन पर सेहबान एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं और इस बच्चे की कंपनी को बहुत एंजॉय कर रहे हैं। यहां तक कि इस एक्टर को लगता है कि वो एक परफेक्ट सिंगल फादर बन सकते हैं। वे बताते हैं, ‘‘इस बच्चे को अपनी बाहों में लेना वाकई खूबसूरत एहसास है, खासतौर से तब, जब वो आपकी तरफ देखकर मुस्कुराता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *