अग्नि और साक्षी बिलकुल नये अवतार में

Uncategorized

अग्निफेरा:-  बिहार की पृष्‍ठभूमि पर बना, यह शो दो अलग तरह की दुल्‍हनों के फैमिली ड्रामे के साथ शुरू होता है। दूल्‍हा एक अलग ही तरह की कश्‍मकश में फंस जाता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, रागिनी और सृष्टि एक-दूसरे से स्‍वभाव में बिलकुल अलग होने के बावजूद एक खूबसूरत रिश्‍ता बना लेती है और एक साथ मिलकर अपने परिवार को दुश्‍मनों से बचाती है। इस शो में हाल ही में 20 साल का लीप आ गया है और दोनों ही खूबसूरत बालाएं अग्नि और साक्षी के बिलकुल ही नये अवतार में नज़र आ रही हैं। पहले निभाये गये किरदारों से बिलकुल अलग ये दोनों एक साहसी, बहादुर और आत्‍मनिर्भर लड़की के रूप में दिखायी गयी हैं, जोकि अपने परिवार और रिश्‍तेदारों की नज़रों में खुद को साबित करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *