मैं एक बेटी चाहता हूं’’, विशाल

Uncategorized

 ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ में नज़र आ रहे अभिनेता विशाल आदित्य सिंह शो में एक बेहद प्यार करने वाले पिता की भूमिका निभा रहे हैं। वह चाहते हैं कि वास्तविक जीवन में भी उनकी एक बेटी हो।

विशाल पहली बार परदे पर एक पिता की भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। इस शो में इसका अनुभव करने के बाद वह वास्तविक जीवन में भी एक बेटी की चाहत रखते हैं। इस बारे में बात करते हुए वह कहते हैं, ‘‘परदे पर पिता की भूमिका निभाना मेरे लिये सुखद अनुभूति है। कुल्फी के साथ मेरा रिश्ता बहुत कमाल का है, ऐसा लगता है कि वह मेरी अपनी बेटी है। अब जबकि मैंने परदे पर इसका अनुभव कर लिया है, तो मैं बेटी चाहता हूं और मुझे लगता है कि जब वह समय आयेगा तो मैं उसके लिये कुछ भी करूंगा।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *