(इन्दौर) शाहबाज़ आलम महासचिव नियुक्त –

इंदौर

इन्दौर (ईएमएस)। रानीपुरा के पूर्व पार्षद मरहूम मोहम्मद आलम के पोते युवा नेता शाहबाज़ आलम को शहर युवा कांग्रेस में महासचिव बनाया गया है।उनको युवा नेता दीपक जोशी पिंटू की अनुशंसा पर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन बजाज ने शहर युवा कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। शाहबाज़ आलम ने विधान सभा चुनाव में अपनी सक्रियता से चुनाव में कांग्रेस का माहौल बनाया। शाहबाज़ आलम को महासचिव बनाये जाने पर रिज़वान खिलजी, हाजी गम्मु पहलवान, खालिद कुरैशी, महमूद कुरेशी, श्याम गौड़, भरत पवार, असलम कुरैशी, शकील याकूब कुरैशी, बबलू होटल, सलमान शेख, रेहान जॉय, छोटू नेता, नजमुद्दीन खुर्शीद, इरशाद अंसारी, फाजिल शाकिर कुरैशी, राशिद कुरैशी, तजदीद साक़ी, सादिक खिलजी, सुमित चौकसे, शकील ओलंपिक, जब्बार जिन्दरान, सैयद बाबर अली, शाहआलम बेग, नवेद अंसारी, कबीर अंसारी आदि ने बधाई दी। शाहबाज़ ने कहा वे अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़ेंगे।
उमेश/पीएम/10 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *