जेके टायर ने ‘माइन चैम्पियन’ के साथ उपस्थिति मजबूत की

Uncategorized

 नई दिल्ली,: भारत की प्रमुख टायर निर्माता कंपनी, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने बाउमा कॉनएक्स्पो इंडिया 2018 में 14.00-25 36 पीआर माइन चैम्पियन 4/एल4 ओटीआर टायर लॉन्‍च किया है। नये प्रीमियम टायर को खासतौर से खनन में इस्‍तेमाल के उद्देश्य से नये जमाने की टिप्पर ट्रकों और व्‍हील लोडर्स के लिये बनाया गया है।

बाउमा कॉनएक्स्पो 2018 में इस उत्‍पाद को जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रेसिडेंटइंडिया ऑपरेशन्, श्री राजीव प्रसाद ने जेके टायर पैवेलियन में लॉन्‍च किया। इस एक्‍स्‍पो में 7000 से अधिक एक्‍जीबिटर्स और 40000 से ज्‍यादा बिजनेस विजिटर्स की भागीदारी देखी गई। लॉन्‍च के अवसर पर श्री विक्रम मल्होत्रा, मार्केटिंग डायरेक्टर, जेके टायर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड भी मौजूद थे।

माइन चैम्पियन में इसकी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लोड कैरीइंग कपैसिटी और केसिंग स्ट्रेंग्थ के साथ शानदार मजबूती और टिकाऊपन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *