माउंट विंसन फतह करेंगी अरुणिमा, मोदी ने दिया तिरंगा

FEATURED

नयी दिल्ली 12 दिसंबर (वार्ता) दुनिया की सबसे ऊँची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलता पूर्वक फतह हासिल करने के बाद दिव्यांग पर्वतारोही अरुणिमा सिन्हा ने अब अंटार्कटिक की जमा देने वाली ठंड में माउंट विंसन की ऊँचाई को नापने का इरादा बनाया है।
माउंट विंसन मिशन के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। श्री मोदी ने उन्हें तिरंगा भेंट किया तथा शुभकामनायें दीं। उन्होंने अरुणिमा की उपलब्धियों की तारीफ भी की।
उल्लेखनीय है कि माउंट एवरेस्ट के शिखर पर सफलता पूर्वक पहुँचने वाली वह पहली महिला दिव्यांग पर्वतारोही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *