कुशीनगर की ढाढ़ा चीनी मिल ने शुरू किया किसानों काे गन्ना भुगतान

Uncategorized

कुशीनगर 13 दिसम्बर (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर स्थित न्यू इंडिया ढाढ़ा चीनी मिल ने पूर्वांचल में सबसे पहले किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान शुरू कर दिया है।
मिल के अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने यहां बताया कि चीनी मिल ने पूर्वांचल में सबसे पहले 18 नबम्बर से 23 नबम्बर तक के गन्ने का किसानों को तीन करोड़ 80 लाख रुपया उनके बैंक खातों में भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों को आगे भी प्राथमिकता के आधार पर गन्ना मूल्य का भुगतान किया जाता रहेगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी गन्ना भुगतान में इस चीनी मिल ने पूरे प्रदेश मे किसानों के गन्ना का समय से पूरा भुगतान करके पथम स्थान प्राप्त किया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *