वियतनाम में बाढ़ से 13 मरे, एक लापता

ताज़ा खबर

हनोई 13 दिसंबर (शिन्हुआ) वियतनाम में भारी बारिश के कारण आयी बाढ़ में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गयी है और एक लापता है।
प्राकृतिक आपदा बचाव एवं नियंत्रण की केन्द्रीय संचालन समिति ने गुरुवार को बताया कि सप्ताहांत से शुरू बारिश के कारण आयी बाढ़ में क्वांग त्री, थुवा थेन, हुई, क्वांग नाम ,क्वांग नगी और बिंह डिंग प्रांतों के कम से कम 13 लाेग बह गये और एक व्यक्ति लापता है।
उसने कहा,“ बाढ़ में 13 लोगों की मौत की पुष्टि और एक के लापता हाेने की पुष्टि हो गयी है।”
बाढ़ के कारण करीब 12 हजार हेक्टेयर की धान और अन्य फसल बरबाद हुयी हैं और करीब 163,500 मवेशी मारे गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *