Uncategorized

(जयपुर) बाइक नहर में गिरी,युवक की मौत,एक घायल
जयपुर (ईएमएस)। राजस्थान के बारां के मांगरोल में एक सडक़ हादसे ने एक युवक का जीवन लील लिया बाइक सवार दो युवक बाइक के साथ ही चंबल नदी की नहर में गिर गई घटना में एक युवक को बचा लिया गया, जबकि दूसरा युवक नहर में बह गया, जिसकी अभी तक तलाश जारी है।
पुलिस अधिकारी रामखिलाड़ी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ की ओर से आ रही बाइक चंबल नदी की दायीं मुख्य नहर की पुलिया से टकराकर नहर में गिर गई बाइक नहर में गिरने के बाद वहां मौजूद लोगों ने रामेश्वर बैरवा नामक युवक को तो बचा लिया, लेकिन दूसरा युवक वसीम नहर में बह गया. घायल रामेश्वर को लोगों ने बारां जिला अस्पताल भर्ती करवाया है नहर में बहे दूसरे युवक वसीम का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और ग्रामीणों द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है थानाधिकारी रामखिलाड़ी मीणा भी जाप्ते के साथ मौके पर मौजूद है और नहर में बहे युवक की तलाश की जा रही है. नहर में डूबा युवक वसीम मांगरोल के पशु चिकित्सालय में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत था।
अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 13 दिसम्बर , 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *