कार के ट्रोले से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत

Uncategorized

अलवर13 दिसम्बर (वार्ता) राजस्थान में अलवर- भिवाड़ी मार्ग पर कार के सड़क किनारे खड़े ट्रोले से टकरा जाने से कार में सवार तीन शिक्षकों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये सभी लोग अलवर में एक निजी स्कूल में शिक्षक थे तथा आज तड़के करीब पौने तीन बजे भिवाडी जा रहे थे तभी इनकी कार किशनगढ़ बास बाईपास पर सडक किनारे खडे ट्रोले से जा टकरायी जिससे कार में सवार मोहित (24) रोहित अग्रवाल (25) एवं सुप्रीत नागपाल (24)की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि घायल हितेश सैनी को गंभीर अवस्था में अलवर के लिए रेफर किया गया है ।
पुलिस ने तीनों शव मुर्दाघर में रखवाकर और परिजनों को सूचित कर दिया है।
सं पारीक
संजय
वार्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *