सोपोर में घेराबंदी एवं तलाश अभियान दोबारा शुरू

ताज़ा खबर

बारामूला 13 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर शहर में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाश अभियान दोबारा शुरू किया।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक बुधवार दोपहर से शुरू किए गए घेराबंदी एवं तलाश अभियान के कारण किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है।
अंधेरे के कारण कल देर रात घेराबंदी एवं तलाश अभियान को राेक दिया गया था। इसे आज सुबह दोबारा शुरू किया गया।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर सेना , राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने बारामूला के कलां सोपोर में एक संयुक्त तलाश अभियान शुरू किया।
गांव से बाहर निकलने वाले सभी निकास द्वारों को बंद कर दिया गया है। सुरक्षाबलों और आतंकवादियों का सामना अभी तक नहीं हुआ है। विरोध प्रदर्शन को राेकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *