बांदा पुलिस ने किया 22 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को गिरफ्तार

ताज़ा खबर

बांदा 13 दिसम्बर (वार्ता ) उत्तर प्रदेश की बांदा जिला पुलिस ने नरैनी था क्षेत्र से करीब 22 साल से फरार चल रहे एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि मोतिहारी गांव निवासी कल्लू उर्फ मनमोहन ने आपसी रंजिश के चलते पांच जनवरी 1997 की रात्रि रामकिशोर त्रिपाठी की आठ साल की पुत्री गायत्री देवी की हत्या कर उसके शव को खेत में छिपा दिया था और फरार हो गया था। पकड़े जाने के भय से फरार कल्लू के मकान आदि की कुर्की भी हो चुकी थी और उसे अदालत ने फरार घोषित कर दिया था।
उन्होंने बताया कि कल्लू की गिरफ्तारी बुधवार को उस समय की गई जब कि नरैनी कस्बे के अतर्रा तिराहे पर कहीं जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था । गिरफ्तार कल्लू ने जुर्म स्वीकार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *