मोदी ने संसद हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ताज़ा खबर

नयी दिल्ली 13 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद हमले के शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

श्री मोदी ने गुरुवार को संसद हमले की बरसी पर ट्वीट किया, “ हम उन लोगों की बहादुरी को सलाम करते हैं जो वर्ष 2001 में संसद पर हुए कायरतापूर्ण हमले में शहीद हुए थे। उनका साहस और वीरता हर भारतीय को प्रेरित करती है।”
गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को संसद पर हुए आतंकवादी हमले में संसद भवन के गार्ड और दिल्ली पुलिस के जवान समेत कुल नौ लोग शहीद हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *