(नई दिल्ली) दिल टूटा तो गुडबाय कहकर युवक ने गला रेत लिया 

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली से सटे ट्रांस हिंडन में खोड़ा के अनिल विहार में बुधवार सुबह प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने गुडबाय कहकर अपना रेत लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि घटना से पूर्व युवक पड़ोस में रहने वाली युवती से मिलकर आया था, इस दौरान युवती उसके साथ उसके घर तक आई थी, लेकिन युवक को आत्महत्या का प्रयास करते देखकर वह लौट गई।मूल रूप से हाथरस निवासी रवि कुमार (22) परिवार के साथ अनिल विहार में किराये के मकान में रहता है। अनिल पूर्व में नोएडा सेक्टर-37 में पिज्जा डिलीवरी करता था, लेकिन इस महीने से वह बेरोजगार था। रवि के पिता राजू यादव ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे रवि बड़ी बहन और मां को ड्यूटी के लिए छोड़कर घर लौटा था। पिता से कुछ देने में घर आने की बात कहकर वो दोबारा चला गया। करीब आधे घंटे बाद रवि घर आया। इस दौरान वह कमरे पर सो रहे थे। रवि ने उन्हें आवाज लगाते हुए गुडबाय कहा। उन्होंने देखा तो रवि ने ब्लेड से अपना गला रेता लिया था। पड़ोसियों की मदद से वह रवि को एक निजी अस्पताल में ले गए।
संदीप/देवेन्द्र/ईएमएम/13/दिसम्बर/2018/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *