(इंदौर) व्यस्त खजूरी बाजार में सुरंग बनाकर बुझाई आग 

इंदौर

इंदौर, १३ दिसंबर (ईएमएस)। खजूरी बाजार में राजगुरू कॉम्प्लेक्स के तलघर में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया। धुएं के गुबार से घिरी आग के वेंâद्र तक पहुंचने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को ८ फीट गहरी सुरंग खोदना पड़ी। आग बुझाने वालों के हाथों और शरीर के कई हिस्सों में छाले पड़ गए।
शुरूआत में तो धुएं के कारण आग कहां लगी है यह भी पता नहीं चल पाया था। रात ११ बजे कॉम्प्लेक्स के पास पोकलेन के सहारे ८ फीट गहरी सुरंग खोदी, फिर उसके सहारे फायर ब्रिगेड के जवन आग के वेंâद्र तक पहुंचे और आग बुझाई। बताया जा रहा है कि २४ घंटों तक धधकती रही आग को काबू करने के लिए ५० टैंकर से ज्यादा पानी झोंका गया। पानी को खजूरी बाजार तक पहुंचाने के लिए टैंकर भी दौड़ लगाते रहे। वहीं ऑक्सीजन मॉस्क का सहारा लेकर अंदर घुसे फायरकर्मियों को ऑक्सीजन के ३५ सिलेंडरों का सहारा लेना पड़ा।
(उमेश/अर्चना पारखी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *