(वलसाड) स्टील कंपनी में ब्लास्ट, 3 कामगारों की मौत, दो गंभीर

वलसाड (ईएमएस)| सिलवासा स्थित स्टील बनानेवाली कंपनी में आज जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिसमें तीन कामगारों की मौत हो गई और कई घायल हो गए| जिसमें दो कामगारों की हालत गंभीर बताई गई है|
जानकारी मुताबिक वलसाड के सिलवासा में नरोली के निकट स्थित कृष्णा स्टील कंपनी में आज जोरदार धमाके से अफरातफरी मच गई| इस ब्लास्ट में तीन कामगारों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए| घायल कामगारों को सिलवासा के विनोबाभावे अस्पताल में भर्ती कराया गया है| जहां दो कामगारों की हालत गंभीर बताई गई है| ब्लास्ट होने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है|
चेतना/13 दिसंबर