(जयपुर) धनु मलमास 16 से प्रारंभ, मांगलिका कार्य रहेंगे निषेध

Uncategorized

जयपुर (ईएमएस)। मार्गशीर्ष शुक्ल नवमी रविवार 16 दिसम्बर से धनु मलमास प्रारंभ हो रहा है, जो आगामी 14 जनवरी तक रहेगी इस बीच विवाह, उपनयन संस्कार, गृह प्रवेश इत्यादि मांगलिक कार्य निषेध रहेंगे। वेद वेदांग अनुशीलन संस्थान के अधिष्ठता डा. पं दुर्गादत्त शिवदत्त शास्त्री ने बताया कि सूर्य 16 दिसम्बर को प्रात 9.11 बजे से धनु राशि में प्रवेश करेगा इसे धनु मलमास कहा जाता है। धनु देवगुरू वृहस्पति की राशि है सूर्य इसमें एक माह तक रहेगा इस कारण मांगलिक कार्य नहीं हो सकें। एक माह बाद आगामी 14 जनवरी को सूर्य धनु से परिभ्रमण कर मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ ही शुभकार्य फिर से प्रारंभ हो जायेंगे।
अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 13 दिसम्बर , 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *