‘रीमेम्बर दिसंबर कैमपेन’ के साथ टोयोटा ने ग्राहकों का उत्साह बढ़ाया

Uncategorized

बैंगलोर,: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने अपने वार्षिक रीमेम्बर दिसंबर (याद रखें दिसंबर) कैमपेन की शुरुआत की है। इसके तहत साल के अंत में कार खरीदने वालों को आकर्षक लाभ दिए जाते हैं। यह ग्राहकों की खुशी बढ़ाने की दिशा में कंपनी के निरंतर चलने वाले प्रयासों के क्रम में है। कंपनी ने टोयोटा के चुने हुए मॉडल पर देश भर में टोयोटा के डीलरशिप पर विशेष पेशकशों की घोषणा की है। कंपनी ने विशेष बिक्री अभियान से अपने निष्ठावान ग्राहकों के प्रति कृतज्ञता जताई है।
इस वार्षिक अभियान पर टिप्पणी करते हुए श्री एन राजा, डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने कहा, “हमारी लगातार यह कोशिश रही है कि अपने ग्राहकों को उत्पादों की अपनी पूरी श्रृंखला और बिक्री के बाद की सेवा के लिहाज से विश्व स्तर की गुणवत्ता, आराम और बेजोड़ सुरक्षा मुहैया कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *