उम्‍मीद करता हूं कि रणवीर के साथ डांस नंबर कर सकूं : रेमो

Uncategorized

रणवीर सिंह ‘डांस प्‍लस’ 4  में अपनी आगामी फिल्‍म का प्रमोशन करने पहुंचे। शो के सुपर जज रेमो डिसूजा जिन्‍होंने उनकी पत्‍नी दीपिका को ‘बाजीराव मस्‍तानी’ में चार्टबस्‍टर गाने ‘दीवानी मस्‍तानी’ में कोरियोग्राफ किया था। क्‍लासिकल और कंटेम्‍पररी के बेजोड़ मेल की वजह से उन्‍हें इस गाने के लिये पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला है। वह कहते हैं, ‘’मैंने दीपिका को दीवानी मस्‍तानी गाने में कोरियोग्राफ किया था, जिसके लिये मुझे नेशनल अवॉर्ड मिला था, लेकिन आप पूरे गाने के दौरान बैठे थे, इसलिये आपको कोरियोग्राफ करने का मौका नहीं मिला। मैं उम्‍मीद करता हूं कि जल्‍द ही हम एक साथ एक पूरा डांसिंग नंबर करेंगे और जल्‍द ही एक साथ काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *