Uncategorized

अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति का विराट धर्म सभा को पूर्ण समर्थनः अरुण भगत

अमृतसर, 13 दिसम्बर (वार्ता) अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति ने 16 दिसंबर को अमृतसर में आयोजित होने वाली विराट धर्म सभा को पूर्ण समर्थन देनेे का एलान किया है।
समिति के जिला अध्यक्ष अरुण भगत ने गुरुवार को बताया कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने संबंधी लोगों को जागरुक करने के लिए 16 दिसंबर को दशहरा मैदान में विराट धर्म सभा का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम मन्दिर का मुद्दा करोड़ों हिन्दुओं की आस्था का मुद्दा है। उन्होंने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द अध्यादेश जारी करें ताकि अयोध्या में राम लला के मंदिर का भव्य निर्माण हो सके।
इस अवसर पर अखिल भारतीय हिन्दू सुरक्षा समिति के जिला प्रभारी अनिल कुमार, जिला अध्यक्ष यूथ रवि बब्बर, वार्ड अध्यक्ष वजेन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य कुलदीप सिंह, कमल शर्मा और अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *