मुंबई) थोक महंगाई दर नवबंर में घटकर 4.64 फीसदी हुई

Uncategorized

मुंबई) थोक महंगाई दर नवबंर में घटकर 4.64 फीसदी हुईमुंबई (ईएमएस)। नवबंर में थोक महंगाई दर के मोर्चे पर भी राहत मिली है। नवबंर में थोक महंगाई दर अक्टूबर के 5.28 फीसदी से घटकर 4.64 फीसदी रही है। वहीं सितंबर में थोक महंगाई दर 5.13 फीसदी से संशोधित करके 5.22 फीसदी की गई है। महीने दर महीने आधार पर नवबंर में आलू की महंगाई दर 93.65 फीसदी से घटकर 56.45 फीसदी, प्याज की थोक महंगाई दर अक्टूबर के -31.69 फीसदी से घटकर -47.60 फीसदी, खाद्यान्नों की थोक महंगाई दर -1.96 फीसदी रही है जो अक्टूबर में -0.64 फीसदी रही थी। महीने दर महीने आधार पर नबवंर में प्राइमरी आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर 1.79 फीसदी से घटकर 0.88 फीसदी रही है। वहीं ईंधन एवं पावर की थोक महंगाई दर 18.44 फीसदी से घटकर 16.28 फीसदी पर आ गई है। महीने दर महीने आधार पर नबवंर नॉन फूड आर्टिकल्स की थोक महंगाई दर 4.14 फीसदी से बढ़कर 6.40 फीसदी और मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर 4.49 फीसदी से घटकर 4.21 फीसदी पर रही है।नवबंर में सब्जियों की थोक कीमतों में भी गिरावट देखऩे को मिली है। नवबंर में महीने दर महीने आधार पर सब्जियों की थोक महंगाई दर -18.65 फीसदी से घटकर -26.98 फीसदी, अंडों और मांस की थोक महंगाई दर -0.59 फीसदी के मुकाबले 0 फीसदी और दालों की महंगाई दर -13.92 फीसदी के मुकाबले -5.42 फीसदी पर रही है।
सतीश मोरे/14‎दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *