(भोपाल) जनसेवा की परंपरा निभाई स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल ने : कमलनाथ

ताज़ा खबर

भोपाल (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल के नवनिर्वाचित नेता कमलनाथ ने शुक्रवारको विधायक कमलेश्वर पटेल के निवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मंत्री स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पटेल परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
कमलनाथ ने स्वर्गीय इंद्रजीत पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने जीवन के आखिरी क्षणों तक जनता की सेवा की। उन्होंने जनसेवा की परंपरा को निष्ठापूर्वक निभाया।
कमलनाथ राजभवन से सीधे श्री पटेल के निवास पहुंचे थे। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और निवृत्तमान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि गत 18 नवम्बर को इंद्रजीत पटेल का निधन हो गया था।
धर्मेन्द्र 14 दिसम्बर 2018

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *