प्रिंगल ने लांच किया अनोखा गार्मेंट स्टीमर जीएस 101

Uncategorized

नई दिल्ली, होम एवं किचेन एप्लाएंस ब्रांड ‘प्रिंगल’ ने प्रिंगल गार्मेंट स्टीमर जीएस 101 लांच किया है जिसे तेज स्टीम के द्वारा कपड़ों से सिलवटें हटाने के लिए सुरूचिपूर्ण तरीके से डिजाईन किया गया है। एक अनूठा गार्मेंट स्टीमर यह आसानी से भरने वाले 1.8 लीटर क्षमता के पारदर्शी टैंक से सुसज्जित है ।
खास तौर पर नाजुक वस्त्रों की देखभाल के लिए इसे विशेष रूप से  तैयार किया गया है और इसी वजह से प्रिंगल गार्मेंट स्टीमर जीएस 101 में ऑटो शटऑफ की सुविधा भी उपलब्ध है जिससे यह अत्यधिक गर्म होने पर या पानी की कमी होने पर तत्काल अपनेआप ही बंद हो जाता है। अजय सिंघानिया, डायरेक्टर, प्रिंगल होमवेयर प्राईवेट लिमिटेड ने कहा, प्रिंगल अपने उपभोक्ताओं को अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित उत्पाद प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *