(नई दिल्ली) राधिका कौशिक केस: गैर इरादतन हत्या के आरोप में साथी एंकर राहुल अवस्थी गिरफ्तार

Uncategorized

नई दिल्ली (ईएमएस)। नोएडा के सेक्टर-७७ स्थित अंतरिक्ष फोरेस्ट अपार्टमेंट में एंकर राधिका कौशिक की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने उसके साथी एंकर राहुल अवस्थी को गिरफ्तार किया गया है। राहुल अवस्थी को गैर इरादतन हत्या में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस राहुल अवस्थी को आज जेल भेजेगी। उधर, परिजनों ने हत्या की धारा गैर इरादतन हत्या में बदलने का विरोध किया है।
राजस्थान के जयपुर निवासी २५ वर्षीय राधिका कौशिक फिल्म सिटी स्थित एक न्यूज चैनल की एंकर थी। राधिका नोएडा के सेक्टर-७७ स्थित अंतरिक्ष फोरेस्ट अपार्टमेंट में चौथी मंजिल पर किराए के फ्लैट में रहती थी। इस फ्लैट में एक और लड़की किराए पर रहती है। गुरुवार को राधिका रात १० बजे अपने ऑफिस से निकली थी। रात १०:४८ बजे वह अपने फ्लैट पर पहुंची। कुछ देर बाद राधिका का सीनियर एंकर राहुल अवस्थी भी उसके फ्लैट पर पहुंच गया। रात ३:२६ बजे युवती संदिग्ध अवस्था में बालकनी की रैलिंग से नीचे गिर गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर राहुल पर हत्या का केस दर्ज किया, लेकिन गिरफ्तार नहीं किया था। शनिवार को पुलिस व एक्सपर्ट से सीन रि-क्रिएट कर घटना की वैज्ञानिक जांच कराई जिसमें कई एंगल से घटनास्थल पर चौथी मंजिल से पुतले को गिराकर देखा गया।
एसएसपी सिटी सुधा सिंह का कहना है कि पुलिस ने सुरक्षा गार्ड और उसके साथ रहने वाली लड़की से भी पूछताछ की। जांच में राहुल के कई बयानों में विरोधाभास पाया गया है। सीओ ने बताया कि रेलिंग की ऊंचाई चार फीट है। राधिका रेलिंग पर खुद नहीं बैठ सकती है जबकि राहुल ने बताया था कि राधिका खुद रेलिंग पर बैठी थी और लड़खड़ाकर गिर गई। राहुल के इस बयान को झूठा माना है। एसपी सिटी सुधा सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में राहुल के कई बयान फर्जी पाए गए हैं। लेकिन हत्या करने की बात अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने रहुल को गैर इरादातन हत्या की धारा में गिरफ्तार कर लिया है। राधिका का चाचा योगेश कौशिक ने बताया कि पुलिस ने हत्या की धारा को गैरइरादतन हत्या में बदल दिया है। इससे मैं दुखी हूं। राहुल ने राधिका को साजिश के तहत मारा है। वकील से सलाह लेकर पुलिस से बात करूंगा।
झा/देवेन्द्र/ईएमएम/१७/दिसम्बर/२०१८/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *