(रायपुर) गुरू घासीदास जयंती समारोह कल

मध्य प्रदेश

रायपुर, ईएमएस)। सतनामी समाज के खमतराई स्थित सतनाम भवन में विगत दिनों बैठक हुई। इस बैठक में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि दो दिवसीय 18 से 19 दिसंबर तक गुरू घासीदास जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा। साथ ही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। समाज के अध्यक्ष सुरेश लहरे ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रमोद दुबे होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक विकास उपाध्याय करेंगे।
दामोदर/मंजू/17दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *