(अहमदाबाद) पीएम मोदी 21 दिसंबर से दो दिवसीय गुजरात दौरे पर

मध्य प्रदेश

अहमदाबाद (ईएमएस)| प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 दिसंबर को गुजरात दौरे पर आ रहे हैं| दो दिवसीय दौरे में पीएम मोदी केवडिया कॉलोनी में होनेवाली डीजी कांफ्रेंस और वडोदरा में आयोजित भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे|
जानकारी के मुताबिक वडोदरा में भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया गया है| पहले यह अधिवेशन अहमदाबाद के निकट त्रिनेत्र मंदिर में होनेवाला था| 21 दिसंबर से शुरू होनेवाले इस अधिवेशन का उदघाटन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन करेंगी| जबकि समापन सत्र को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे| पीएम मोदी दिल्ली से वडोदरा आएंगे और वडोदरा से केवडिया कॉलोनी जाएंगे| जहां देशभर की सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर आयोजित डीजी कांफ्रेंस में शिरकत करेंगे| दूसरे दिन 22 दिसंबर को डीजी कांफ्रेस से पीएम मोदी वडोदरा आएंगे और भाजपा महिला मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे और वहीं से दिल्ली के रवाना हो जाएंगे| गौरतलब है महिला मोर्चा का अधिवेशन पहले अहमदाबाद के निकट त्रिनेत्र मंदिर में होना था| लेकिन पीएम मोदी के केवडिया दौरे को देखते हुए अधिवेशन का आयोजन वडोदरा में किया गया है|
चेतना/17 दिसंबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *