(गुवाहाटी) असम पंचायत चुनाव में भाजपा आगे

Uncategorized

गुवाहाटी (ईएमएस)। असम पंचायत चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी ने 41 फ़ीसदी सीटों पर कब्जा किया है। वहीं कांग्रेस ने 32 फीसदी सीटों पर कब्जा कर दूसरे स्थान पर अपनी बढ़त बनाए रखी है।
असम प्रदेश चुनाव आयुक्त ने जानकारी देते हुए कहा 26808 सीटों के लिए मतगणना का काम चल रहा है। इसमें अभी तक 10953 सीटों पर भाजपा को विजय प्राप्त हुई है। वहीं कांग्रेस को 8646 सीटों पर विजय मिली है। 2927 सीटों पर निर्दलीय आगे हैं।
उल्लेखनीय है भाजपा गठबंधन असम गण परिषद इस चुनाव में स्वतंत्र रूप से चुनाव मैदान में उतरी थी। रविवार की शाम तक असम गण परिषद को 1853 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। वह चौथे नंबर पर स्थापित हुई हैं।
एसजे/गोविन्द/17दिसम्बर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *